देवो के देव महादेव की स्तुति के गीत हमारे जीवन में मन और मानसिक शांति लाने में बहुत ज्यादा सहायक हैं। Shiv Stuti lyrics in Hindi Pdf से आप अपने जीवन में नियमित रूप से गीत का पाठ की सहायता से भक्ति में लीन हो सकते हो एवं के संकटों से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हो।
आज के युग में ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है, क्योंकि स्तुति, भजन तथा आरती से भी हमारे प्रिय महादेव को खुश किया जा सकता है
Table of Contents
Shiv Stuti Lyrics in hindi PDF
महादेव जी की इस सुंदर स्तुति के गीतों को आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके भक्ति का आनंद ले सकते है और साथ ही अपने घर पर पाठ-पूजा में शामिल करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें।
आशुतोष शशाँक शेखर चन्द्र मौली चिदंबरा
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू कोटि नमन दिगम्बरा ॥
निर्विकार ओमकार अविनाशी तुम्ही देवाधि देव
जगत सर्जक प्रलय करता शिवम सत्यम सुंदरा ॥
निरंकार स्वरूप कालेश्वर महा योगीश्वरा
दयानिधि दानिश्र्वरा जय जटाधर अभयंकरा ॥
निरंकार स्वरूप कालेश्वरमहा योगीश्वरा
दयानिधि दानिश्र्वरा जय जटाधर अभयंकरा ॥
शूल पानी त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी
जय महेश त्रिलोचनायविश्वनाथ विशम्भरा ॥
नाथ नागेश्वर हरो हर पाप शाप अभिशाप तम
महादेव महान भोले सदा शिव शिव शंकरा ॥
जगत पति अनुरकती भक्ति सदैव तेरे चरण हो
क्षमा हो अपराध सब जय जयति जगदीश्वरा ॥
जनम जीवन जगत का संताप ताप मिटे सभी
ओम नमः शिवाय मन जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥
जनम जीवन जगत का संताप ताप मिटे सभी
ओम नमः शिवाय मन जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥
आशुतोष शशाँक शेखर चन्द्र मौली चिदंबरा
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू कोटि नमन दिगम्बरा ॥
हर हर महादेव!
शिव स्तुति क्या है?
यह एक भक्तिपूर्ण स्तोत्र है जिसमे भगवान शिव की असीम शक्ति, कृपा, तथा उनके असाधारण रूप की सराहना की जाती है। यह स्तुति विशेष रूप से सोमवार के दिन या श्रावण मास के समय के दौरान शिव भक्तों के लिए ज्यादा महत्व रखती है।
शिव स्तुति में भगवान शिव के विभिन्न नाम, उनके विभिन्न रूप एवं शिवजी द्वारा किये गए महाकाव्य एवं विशेष कार्यों का जिक्र किया गया है ।
शिव स्तुति के लाभ
शिव स्तुति भगवान शिव की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों के बीच विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह स्तुति न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक और मन को शांत को करने के लिए भी अत्यंत लाभकारी भी मानी जाती है।
- मानसिक शांति और स्थिरता की प्राप्ति होती है।
- नकारात्मक विचारों का नाश होता है।
- जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
- भय, तनाव, और अवसाद से मुक्ति मिलती है।
- सकारात्मक ऊर्जा का प्राप्त होती है।
शिव स्तुति का पाठ कैसे करें?
शिव स्तुति का पाठ करने के लिए आपको सही तरीका मालूम होना बहोत जरुरी है। इसलिए आप नीचे दिए गए तरीको को पढ़कर शिव स्तुति का पाठ कर सकते है।
स्वच्छ जगह निर्धारित करें: शिव स्तुति का पाठ करने के लिए सबसे पहले आपको एक स्वच्छ और शांत स्थान की जरुरत पड़ेगी क्योंकि शिव स्तुति के पाठ को बिना बाधा के पूरा करेंगे को ज्यादा लाभदायक होगा।
शांत मन से : शिवजी का स्तुति पाठ करने से पहले आप मन को शांत करके ध्यान केंद्रित करे ।
शुद्ध उच्चारण: शिव स्तुति का पाठ करते समय ध्यान रहे कि श्लोकों का शुद्ध एवं सही उच्चारण करें।
शिवजी की मूर्ति या चित्र के सामने जरूर हो: यदि संभव हो तो भगवान शिव की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर पाठ करें।
ध्यान और श्रद्धा: अगर आप पूरे ध्यान और श्रद्धा के साथ शिव स्तुति का पाठ करते है तो यकीन मानो भोलेनाथ की जरूर ख़ुश होंगे।
शिव स्तुति के मुख्य श्लोक
शिव स्तुति में कई प्रमुख श्लोक शामिल हैं जो भगवान शिव की महिमा को व्यक्त करते हैं। इन श्लोकों का उच्चारण शुद्ध और सही तरीके से करने से अधिक लाभ मिलता है। कुछ प्रमुख श्लोक नीचे दिए गए है।
“ॐ नमः शिवाय” – यह सबसे सरल और प्रसिद्ध मंत्र है जो भगवान शिव की स्तुति करता है।
“महामृत्युंजय मंत्र” – इस मंत्र का जाप करने से दीर्घायु और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
“रुद्राष्टकं” – यह श्लोक भगवान शिव की आराधना का अद्वितीय रूप है।
“शिव तांडव स्तोत्र” – यह स्तोत्र भगवान शिव के तांडव नृत्य का वर्णन करता है।
यह पोस्ट भी पढ़े :- शिव चालीसा हिंदी में लिखित Shiv Chalisa Pdf Download Free-2024
2 thoughts on “Shiv Stuti Lyrics In Hindi Pdf”